छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग दाखिले में बड़ी राहत, अब 10 परसेंटाइल वाले भी ले सकेंगे प्रवेश

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) ने दूसरे और मॉप-अप चरण की संयुक्त ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू कर दी है। इस चरण में बीएससी नर्सिंग के न्यूनतम अंकों में छूट देते हुए व्यापमं प्रवेश परीक्षा में 10 परसेंटाइल तक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी पात्र घोषित किया गया है।