महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील अंतर्गत ग्राम हिच्छा में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान सर्वेयर ने किसान के खेत में खड़ी धान की फसल को धनिया दर्ज कर दिया। सरकारी रिकॉर्ड में इस बड़ी त्रुटि के कारण किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान नहीं बेच पा रहा है।