रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले 12 वर्षों में भारत के रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा उत्पादन 46,000 करोड़ से बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये तक हो गया है। साथ ही रक्षा बजट, R&D, स्वदेशी हथियार प्रणालियों और सैन्य आधुनिकीकरण में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई।