छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर बाघ ने बनाया ग्रामीण को शिकार, औंधी में स्पॉट किए गए बाघ से अलग है शिकारी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे औंधी क्षेत्र के दोलेंदा गांव में एक बाघ ने जंगल में शौच गए सत्तावन वर्षीय ग्रामीण हरी बोहरण वड्डे को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों में भारी दहशत का माहौल है। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।