ग्रामीणों का दावा है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां पहले भी कई लोग तलाश कर चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव को बाद में वहां फेंका गया है। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान के कोने में मासूम का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।