राज्य में लगातार हो रही झमाझम बारिश से बांधों और जलाशयों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। प्रदेश के छियासी प्रतिशत बांध पानी से भर चुके हैं जिसमें खारंग, कोडार और मनियारी पूरी तरह लबालब हैं। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पानी खरीफ फसलों के साथ आगामी रबी सीजन और पेयजल के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।