हसदेव का जलप्रवाह हुआ तेज: जांजगीर-चांपा और खरसिया तक दिखेगा कोरबा बांगो बांध से छोड़े गए पानी का बड़ा असर

Wait 5 sec.

कोरबा के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में जलस्तर 93.65 प्रतिशत पहुंचने के बाद 60 घंटों से नौ गेट खुले हुए हैं, जिनसे प्रति सेकेंड 48,828 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दर्री बांध के भी चार गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।