Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन

Wait 5 sec.

Google Pixel 11 Vs iPhone 17: Google ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 11 सीरीज को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई सारे धांसू फीचर्स उपलब्ध कराए हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है. इसी कड़ी में माना जा रहा है कि इस प्रीमियम स्मार्टफोन की टक्कर Apple के iPhone 17 से हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको इन दोनों फोन के बीच के फर्क के बारे में बताने जा रहे हैं.डिस्प्ले में कौन आगेआपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा इस फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में यूजर्स को ProMotion भी मिल जाता है.वहीं, Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua OLED पैनल मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल है.किसका प्रोसेसर ज्यादा ताकतवर?दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो Pixel 11 में Google का नया Tensor G6 चिपसेट प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है. कंपनी के मुताबिक ये प्रोसेसर लोडिंग और ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करता है. इस डिवाइस में 12GB रैम दिया गया है जो फोन के कई सारे काम आसानी से करने में सक्षम है और ये मल्टीटास्किंग के लिए भी काफी बढ़िया माना जाता है. वहीं, iPhone 17 में Apple का A19 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है. इस डिवाइस में 8GB RAM मिलता है. स्टोरेज के लिए डिवाइस में यूजर्स को 256GB से शुरू होकर 512GB तक कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं.किसका डिजाइन बेहतरआपको बता दें कि Google Pixel 11 में कंपनी ने अपना कैमरा बार डिजाइन दिया हुआ है. वहीं, iPhone 17 में Apple का फ्लैट-एज डिजाइन देखने को मिल जाता है. जानकारी के अनुसार, Pixel 11 का वजन 197 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.6mm है. वहीं, iPhone 17 का वजह 177 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.9mm है. ऐसे में जिन यूजर्स को पतला डिजाइन वाला फोन पसंद आता है उनके लिए आईफोन एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.कितनी है दोनों की कीमतइन दोनों की कीमत पर नजर डालें तो भारत में Google Pixel 11 को कंपनी ने 89,999 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया है. वहीं, iPhone 17 के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है. इसका 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये में आता है.ऐसे में अगर आपको AI फीचर्स, ज्यादा RAM और स्टैंडर्ड मॉडल में ही धांसू कैमरा सेटअप भी चाहिए आपके लिए Pixel 11 एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, अगर आप पतला और हल्का डिजाइन, 120Hz ProMotion डिस्प्ले, Apple का A19 चिपसेट प्रोसेसर चाहिए तो आपको iPhone 17 खरीदना चाहिए. हालांकि, ये दोनों ही स्मार्टफोन अपनी जगह पर बेस्ट हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन को खरीदना ज्यादा बेहतर रहता है.यह भी पढ़ें:Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव