बहू पर रील बनाने और अभद्र कमेंट्स से उपजा विवाद: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ससुराल पक्ष की FIR की निरस्त

Wait 5 sec.

बिलासपुर हाई कोर्ट ने इंस्टाग्राम रील और अभद्र कमेंट्स के विवाद के बाद दर्ज कराई गई दहेज प्रताड़ना की एफआईआर को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस और विशिष्ट भूमिका के पूरे ससुराल पक्ष को मामले में घसीटना कानून का दुरुपयोग है।