डिजिलॉकर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते अंक सूची नहीं हुई अपलोड, डीएवीवी के विभिन्न अध्ययनशाला के विद्यार्थी हो रहे परेशान

Wait 5 sec.

देवी अहिल्या विश्व विद्यालय (डीएवीवी) के अध्ययनशालाओं में पढ़ने वाले दस हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की अंकसूचियां अब तक डिजिलाकर पर अपलोड नहीं हो पाई हैं। इससे छात्र-छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन में काफी समय लग रहा है। इन दिनों नौकरी पाने और विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश हासिल कर चुके विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।