कोरबा के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्नी प्रिया सोनवानी ने अपने पति अंकित सोनवानी के पैर में चाकू मार दिया था। शरीर में खून का थक्का न जमने की बीमारी के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।