मप्र कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता को हरी झंडी मिलने के बाद एक बार फिर इंदौर में 24 घंटे बाजार, दुकानें, माल खोले जाने की संभावना नजर आने लगी है। हालांकि इसे लागू करने के लिए स्थानीय निकाय की अनुशंसा आवश्यक होगी। यही वजह है कि अब इस मुद्दे को लेकर आम सहमति के प्रयास होने लगे हैं।