जन-विश्वास अभियान में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी में आमजनों, किसानों और छात्र- छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने और हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने में अनावश्यक विलंब व लापरवाही करने वाले सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया।