वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि

Wait 5 sec.

एक्टर वरुण धवन ने अपनी जिंदगी में एक नया माइलस्टोन हासिल किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने एक खेत खरीदा है. वरुण धवन ने इस खेत का नजारा फैंस को दिखाया. इस दौरान वो बहुत खुश दिखे. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने एक खेत खरीदी है.वरुण धवन का खेत, दिखाई झलकवीडियो में वरुण धवन ने कहा, 'मैं आप लोगों के साथ एक न्यूज शेयर करना चाहता हूं. ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मैं एक खेत लिया है. ये खेत. मैंने ये ले लिया है और मत पूछिएगा कि क्यों लिया है. बस यहां खड़े होकर, चाय-बिस्किट का मजा लेते हुए मौसम का आनंद लेना. मजेदार है.'वीडियो में वो चाय का कप हाथ में लिए दिखे. वो ब्राउन कलर की शर्ट और पैंट पहने दिखे. उन्होंने बूट्स पहने हुए थे. वरुण धवन के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.ये भी पढ़ें- 160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील      View this post on Instagram           A post shared by VarunDhawan (@varundvn)वरुण धवन की जर्नीवरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2010 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. वो फिल्म 'माय नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. 2012 में उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे. फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. वरुण धवन की एक्टिंग को फैंस पसंद करते हैं.इसके बाद वरुण ने 'मैं तेरा हीरो', 'बदलापुर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'जुड़वा 2', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सुई धागा', 'नवाबजादे', 'कलंक', 'स्ट्रीट डांसर्स 3डी', 'कुली नंबर 1', 'अंतिम', 'जुग जुग जियो', 'भेड़िया', 'बवाल', 'बेबी जॉन', 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं.ये भी पढ़ें- टॉक्सिक एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई इस फिल्म में दिखे थे वरुण धवनपिछली बार वरुण को फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया. इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आई थी. फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था.पर्सनल लाइफ में वरुण ने नताशा दलाल संग शादी की है. वो एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उनकी बेटी का नाम लारा धवन है. वरुण ने अभी तक बेटी की झलक नहीं दिखाई है.