अब कंस्ट्रक्शन विंग में पोस्टिंग सिफारिश या किसी की पहुंच के आधार पर नहीं होगी। अधिकारियों को विशेष पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद उनकी योग्यता, अनुभव और काम के आधार पर इंटरव्यू और तकनीकी परीक्षा होगी।