Side Effects Of Drinking Tea: भारत में अगर सबसे ज्यादा बिक्री किसी ड्रिंक की होती है तो वह है चाय. दरअसल, भारत के अधिकांश लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कुछ पीते हैं तो वह चाय है. लोगों का मानना है कि सुबह चाय पीने से शरीर में फुर्ती आती है और सुस्ती दूर होती है. हालांकि, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक और खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप भी रोज सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इसके भयंकर नुकसानों के बारे में जरूर जान लें, ताकि आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें. एसिडिटी होना और पाचन तंत्र का कमजोर होनासुबह उठते ही हमारे पेट में एसिड का स्तर पहले से ही बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में जब हम खाली पेट चाय पी लेते हैं, तो चाय में मौजूद एसिड पेट के प्राकृतिक एसिड के साथ मिल जाता है. इससे पेट में अत्यधिक गैस, गंभीर एसिडिटी और सीने में जलन होने लगती है. लंबे समय तक ऐसा करने से पेट में अल्सर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. खाली पेट चाय पीने का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. क्योंकि चाय में पाए जाने वाले तत्व पेट की अंदरूनी सतह को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके कारण खाना पचाने वाले जरूरी पाचक रस का संतुलन बिगड़ जाता है. नतीजतन, व्यक्ति को कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी पेट की स्थायी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमीदरअसल, चाय में कैफीन की मात्रा होती है, जो शरीर में डाइयुरेटिक यानी मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है. इसका मतलब यह है कि खाली पेट चाय पीने के बाद आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है. रात भर सोने के कारण हमारा शरीर सुबह पहले से ही डिहाइड्रेटेड होता है, और ऐसे में खाली पेट चाय पीने से शरीर में पानी की भयंकर कमी हो जाती है. दइसके अलावा, चाय में टैनिन नाम का एक तत्व पाया जाता है. टैनिन हमारे भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों, विशेष रूप से आयरन और कैल्शियम को शरीर में अवशोषित होने से रोक देता है. जो लोग रोज सुबह खाली पेट चाय पीते हैं, उनके शरीर में धीरे-धीरे खून की कमी होने लगती है और हड्डियां कमजोर होने के कारण शरीर में हर वक्त थकान बनी रहती है.यह भी पढ़ें: पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?दांतो में सड़न और नींद न आनासुबह हमारे मुंह के अंदर बैक्टीरिया का स्तर बढ़ जाता है. ऐसे में जब हम खाली पेट चीनी वाली चाय पीते हैं, तो चाय की मिठास और एसिड मुंह के बैक्टीरिया के साथ मिलकर दांतों के सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे दांतों में सड़न, कैविटी, पीलापन और सेंसिटिविटी की समस्या पैदा हो जाती है. साथ ही खाली पेट कैफीन का भारी सेवन हमारे नर्वस सिस्टम को अचानक बहुत तेजी से उत्तेजित कर देता है. सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से कई लोगों को दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव महसूस होने लगता है. यह आदत आपके सोने और जागने के प्राकृतिक चक्र को भी बुरी तरह प्रभावित करती है.यह भी पढ़ें: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही