झारखंड के लातेहार में कंटेनर के नीचे टेंपो और बाइक दब गए। हादसे में घायल लोगों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हाइड्रा मशीन की मदद से कंटेनर हटाकर टेंपो और बाइक को बाहर निकाला गया। सात लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हैं।