BJP का झंडा फहराते नेता की यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं है

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें श्रम एवं परिवहन मंत्री कार्यालय के बाहर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को बीजेपी का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है. दावा: इस वीडियो को RJD के आधिकारिक हैंडल से शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "हालिया स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी नेताओं ने सरकारी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज की जगह बीजेपी का झंडा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियो का अपमान किया है."इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें(ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि पुराना है. यह वीडियो बैरकपुर में पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम एवं परिवहन विभाग में मंत्री अर्जुन सिंह के दफ्तर के उद्घाटन का है, जो 6 जुलाई 2026 को हुआ था.हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यह वीडियो फेसबुक पर अर्जुन सिंह की इस पोस्ट पर मिला जिसे 06 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था.अर्जुन सिंह के प्रोफाइल को चेक करने पर हमने पाया कि अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम एवं परिवहन विभाग में प्रभारी मंत्री है. यहां से अंदाजा लगाकर हमने अर्जुन सिंह के अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स चेक किए, हमारी सर्च में हमें उनके आधिकारिक X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली जिसमें उन्होंने खुद इन वायरल दावों का खंडन किया था. अर्जुन सिंह ने इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा था कि, "यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का नहीं है. यह वीडियो बैरकपुर में मेरे ऑफ़िस के उद्घाटन का है, जो 6 जुलाई 2026 को हुआ था. विपक्षी पार्टियां मेरे खिलाफ झूठा प्रचार और गुमराह करने वाली बातें फैला रही हैं."Opposition parties are spreading false propaganda and misleading narratives against me.The video posted on social media by political parties such as the @INCIndia and @RJDforIndia is not correct and far from truth.This video is not from the Independence Day programme. The… pic.twitter.com/mQMpyu350h— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) August 15, 2026 हमारी सर्च में हमें अर्जुन सिंह की यह फेसबुक पोस्ट भी मिली जहां उन्होंने इन दावों का खंडन करते हुए इन्हें भ्रामक बताया था. अर्जुन सिंह की इन सभी पोस्ट्स में इस वायरल वीडियो अपलोड करने की तारीख 06 जुलाई 2026 देखी जा सकती है, जिससे यह साफ होता है कि यह वायरल वीडियो, हालिया 15 अगस्त का नहीं है बल्कि इससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है. निष्कर्ष: बीजेपी का झंडा फहराते बीजेपी नेता के पुराने वीडियो को हालिया स्वतंत्रता दिवस दिवस का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है