बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-1 के शौचालय में अचानक शेल्फ गिरने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्री के सिर पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। ट्रेन में दो चिकित्सकों के मौजूद होने और आरपीएफ के सहयोग से यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना की शिकायत एक्स (पूर्व ट्विटर) के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी की गई है