मुरैना समाचार: कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि मिल दोबारा प्रारंभ करने को लेकर भूमि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को सौंप दी गई है। विभाग अब बड़े मिल संचालकों से प्रस्ताव मांगेगा। मिल के उपयोग से शेष बची भूमि पर नया उद्योग क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।