बिलासपुर के देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ग्राहक की शिकायत पर चावल की बोरी में मरा हुआ छिपकली मिलने के मामले में विभाग ने 8 बोरी 'अब्बा हुजूर' चावल सीज कर दिया है। इसके अलावा, मार्ट से घी और एक अन्य लाउंज से चिकन बटर मसाला का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।