सूरत के कामरेज और बनासकांठा के डीसा में नकली घी बनाने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है। करीब 6,000 लीटर नकली और मिलावटी घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।