छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। दो युवक एक 16 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्रा और 19 वर्षीय युवती को बेहतर काम और ऊंची पगार का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहे थे। सतर्क स्वजनों ने रायगढ़ जिले में पहुंचकर दोनों युवतियों को सुरक्षित बचा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।