मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा बहुल गांवों में टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां खसरा (मीजल्स) और मलेरिया के प्रकोप से कई बच्चों की जान चली गई है। टीकाकरण में घोर कमियां पाई गई हैं। प्रशासन ने अब क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू किया है।