केन-बेतवा लिंक परियोजना: भ्रामक दावों के बीच जमीनी सच, जानिए विस्थापन, मुआवजे और पर्यावरण संरक्षण का पूरा ब्योरा

Wait 5 sec.

देलखंड की जीवन रेखा कही जाने वाली महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना हाल के दिनों में एक बार फिर राजनीतिक चर्चा और विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में आ गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और स्थानीय नेताओं के बयानों के बाद इस परियोजना से जुड़े पुनर्वास, मुआवजे और विस्थापन को लेकर कई तरह के गंभीर दावे किए जा रहे हैं।