छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महासमुंद जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी कैदी की कस्टोडियल डेथ मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी से व्यक्तिगत शपथ पत्र मांगा है। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर 35 चोटों के निशान मिले थे।