कांवड़ यात्रा पर निकले राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह, 121 किमी पैदल चलकर बांदकपुर में करेंगे जलाभिषेक

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नर्मदा तट पंचवटी से बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम के लिए 121 किलोमीटर की 5 दिवसीय पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की है। इसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।