Shahdol Rain Alert: 10 घंटे से ज्यादा की बारिश से थमा शहडोल, बनास नदी उफान पर, कई रास्ते बंद, खेतों में भरा पानी

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पिछले करीब 10 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।