बिहार के नालंदा में सवा करोड़ की डकैती को अंजाम देकर फरार दो आरोपितों—सोनू कुमार महतो और धीरज कुमार महतो—को बिहार पुलिस ने कोरबा के निहारिका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कोरबा में अपने जीजा के घर छिपे हुए थे, जिन्हें सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।