टेस्ट क्रिकेट को धैर्य और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का खेल कहा जाता है. इस फॉर्मेट में कई बार टीमें एक ही पारी में इतनी देर तक बल्लेबाजी करती हैं कि ओवरों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच जाता है. टेस्ट इतिहास में सबसे लंबी पारियों की बात करें तो इंग्लैंड का नाम सबसे ऊपर आता है. वहीं श्रीलंका भी इस खास रिकॉर्ड की टॉप लिस्ट में शामिल है.इंग्लैंड ने खेले 336 ओवरटेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है. साल 1938 में इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 336 ओवर बल्लेबाजी की थी. इस दौरान टीम ने 903 रन बनाए और पारी घोषित की. यह टेस्ट क्रिकेट की सबसे लंबी पारियों में से एक है. उस दौर में बल्लेबाजों के पास आज की तरह आक्रामक बल्लेबाजी का दबाव नहीं था, इसलिए मजबूत टीमों के लिए लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना आम बात थी.पाकिस्तान दूसरे नंबर परइस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है. 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में पाकिस्तान ने 319 ओवर तक बल्लेबाजी की. टीम ने इस पारी में 657 रन बनाए और 8 विकेट गंवाने के बाद पारी घोषित कर दी. तीसरे नंबर पर औसत्ररलिया की टीम है. 1884 में इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 311 ओवर खेले थे और पहली पारी में 551 रन बनाए थे.एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर336 ओवर - इंग्लैंड (बनाम ऑस्ट्रेलिया)319 ओवर - पाकिस्तान (बनाम वेस्टइंडीज)311 ओवर - ऑस्ट्रेलिया (बनाम इंग्लैंड)306.5 ओवर - इंग्लैंड (बनाम ऑस्ट्रेलिया)293.1 ओवर - इंग्लैंड (बनाम ऑस्ट्रेलिया)भारत के खिलाफ श्रीलंका ने रचा इतिहासइस सूची में श्रीलंका का नाम भी काफी ऊपर आता है. साल 1997 में भारत के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहली पारी में 271 ओवर बल्लेबाजी की थी. श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट पर 952 रन बनाकर पारी घोषित की थी. यह मुकाबला भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे अनचाहे मैचों में शामिल है. श्रीलंका की उस विशाल पारी में बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया था.यह भी पढ़ें- फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनीटेस्ट इतिहास की सबसे लंबी पारियांओवर के आधार पर टेस्ट की सबसे लंबी पारियों की टॉप-10 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान और श्रीलंका का दबदबा नजर आता है. इंग्लैंड की 336 ओवर वाली पारी के बाद पाकिस्तान की 319 ओवर और ऑस्ट्रेलिया की 311 ओवर वाली पारियां आती हैं. श्रीलंका की 271 ओवर वाली पारी इस सूची में नौवें स्थान पर दिखाई देती है, जो उसने भारत के खिलाफ बनाए थे. श्रीलंका ने उस पारी में 952 रन बनाए थे, जो आज भी किसी एक टेस्ट पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.यह भी पढ़ें- संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास