कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में जलभराव, प्रभावितों को भेजा गया शेल्टर केंद्र

Wait 5 sec.

लगातार बारिश और बांगो बांध का पानी छोड़े जाने से कोरबा में हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव होने लगा है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को 11 तैयार शेल्टर केंद्रों तथा प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट होने की अपील की है।