कोरबा के सिटी सेंटर मॉल स्थित अकादमी में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप और प्रथम पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 110 खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय चयन का जरिया बनी, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।