इंदौर के इस कॉलेज में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज प्रिंसिपल ने फहराया था तिरंगा, किशोर कुमार ने देर रात तक गुनगुनाए थे देशभक्ति गीत

Wait 5 sec.

इंदौर में कैनेडियन मिशन द्वारा संस्थापित एवं संचालित क्रिश्चियन कॉलेज में पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को धूमधाम से मनाया गया था। संस्था के प्राचार्य डा. ए.ए. स्कॉट ने तिरंगा फहराया था और सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमार ने देर रात तक कॉलेज में अपने गीतों से समां बांध दिया था।