'इच्छाशक्ति होती तो बन जाती सड़क': पवन साय ने प्रभारी मंत्री से जताई नाराजगी, अंबिकापुर में शुरू हुआ लीपापोती का काम

Wait 5 sec.

अंबिकापुर के खरसिया चौक से दरिमा मोड़ तक पिछले दो साल से जर्जर सड़क को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी व एनएच विभाग के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई।