अंबिकापुर के लुण्ड्रा क्षेत्र में आर्थिक तंगी और बेबसी के चलते एक मां द्वारा उठाए गए कदम से नवजात बच्ची की जान चली गई। ग्रामीणों ने बच्ची को पत्थरों के बीच से निकालकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मर्मस्पर्शी घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।