अब तक स्पेशल के रूप में चल रही यह ट्रेन 2 अक्टूबर से नियमित चरापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में दौड़ेगी। ट्रेन को हर सप्ताह चलाने का निर्णय लिया गया है और इसका ठहराव भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर रहेगा।