शहर में मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे अस्पतालों के खिलाफ आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दो माह पहले गुड हॉस्पिटल का लाइसेंस और पंजीयन निलंबित किए जाने के बाद गत 18 अगस्त को सीएमएचओ डॉक्टर आरके वर्मा ने गरकल अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निरस्त कर दिया है।