बारिश के दौरान सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई स्थानों पर सड़क और नाले के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा।