भिलाई में एनएच-53 पर डी-मार्ट के पास खड़े सीएनजी टैंकर में अचानक तेज आवाज के साथ गैस का भीषण रिसाव होने लगा, जससे हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत हाईवे पर यातायात रोककर स्थिति संभाली और 40 मिनट के भीतर रिसाव पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।