MP Weather 16 August: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसके चलते भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी 16 से 18 अगस्त के दौरान तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।