Weather Update: देश के 6 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही

Wait 5 sec.

मौसम विभाग ने रविवार को देश के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का संकट और गहरा गया है।