जंतर-मंतर प्रोटेस्ट-सुप्रीम कोर्ट ने 5 सदस्यों की जांच समिति बनाई:पूर्व जज आर. सुभाष रेड्डी को अध्यक्ष होंगे, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेंगे

Wait 5 sec.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और दूसरे सुरक्षा कर्मियों के बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यों की हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) बनाई है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। CJP प्रोटेस्ट 49 दिन चला, 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जबकि CJP ने पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया।पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई। खबर अपडेट हो रही है…