सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल मिलने के भ्रामक दावे का सच

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश भर में सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन देगी. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें. क्या ये सच है ? : ये दावा गलत है, केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने सबसे पहले भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर वर्तमान में लागू सभी योजनाएं चेक कीं. हमें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं मिली, जिसमें राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल देने की बात हो. भारत सरकार की न्यूज एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने भी वायरल हो रहे इस दावे को गलत बताया है. निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा गलत है कि सभी राशन कार्ड धारकों को भारत सरकार मुफ्त मोबाइल देगी. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)