बॉबी देओल, इमरान हाशमी या टाइगर श्रॉफ... कौन है YRF स्पाई यूनिवर्स का सबसे अमीर विलेन?

Wait 5 sec.

यशराज के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'अल्फा' फाइनली 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी ये ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. यशराज के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' में बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं. फिल्म में उन्होंने एक खूंखार और दमदार निगेटिव रोल निभाया है. जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ?वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने 'एक था टाइगर', 'पठान', 'वॉर' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. इस फ्रेंचाइजी की खासियत सिर्फ इसके एक्शन और स्पाई मिशन नहीं, बल्कि इसके दमदार विलेन भी रहे हैं. हर फिल्म में बड़े स्टार्स ने निगेटिव किरदार निभाकर कहानी को और दिलचस्प बनाया. ऐसे में आइए जानते हैं कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के विलेन्स में सबसे ज्यादा नेटवर्थ किस स्टार की है.1. बॉबी देओल (अल्फा)सबसे पहले बात करते हैं बॉबी देओल की. फिल्म 'अल्फा' में उन्होंने खूंखार विलेन का रोल निभाया है. फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पिछले कुछ सालों में बॉबी ने निगेटिव रोल्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. इंडिया टुडे के अनुसार, बॉबी देओल की कुल नेटवर्थ 70 करोड़ रुपये है. वो एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन2. जूनियर एनटीआर (वॉर 2)इस लिस्ट में दूसरा नाम तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का है. उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में विलेन का किरदार निभाया था. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इंडिया टुडे के अनुसार, एनटीआर की कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपये है. वो एक फिल्म के लिए 45 से 80 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. 3. जॉन अब्राहम (पठान)अब बात करते हैं जॉन अब्राहम की, जिन्होंने 'पठान' में 'जिम' का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी सामना शाहरुख खान से हुआ था. फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी. इंडिया टुडे के अनुसार, जॉन अब्राहम की कुल नेटवर्थ करीब 251 करोड़ रुपये है. वो एक फिल्म के लिए 11 से 15 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. 4. टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ ने निगेटिव किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों को चौंका दिया था. इंडिया टुडे के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कुल नेटवर्थ 248 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. 5. इमरान हाशमी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने विलेन आतिश रहमान का किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा की तरह फैंस का दिल जीत लिया था. इंडिया टुडे के अनुसार, इमरान हाशमी की कुल नेटवर्थ 110 करोड़ रुपये है. बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. ये भी पढ़ें:-Box Office: 'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म