छत्तीसगढ़ में प्रतीक्षित आइपीएस तबादला सूची जल्द जारी होने वाली है। तीन पुलिस रेंज के आइजी और कई जिलों के एसएसपी-एसपी बदले जाएंगे। चर्चा है कि अजय यादव राजनांदगांव के आइजी बन सकते हैं। साथ ही धमतरी और सारंगढ़ में महिला पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए जाने की संभावना है। तबादले का आधार कार्य प्रदर्शन और प्रशासनिक संतुलन होगा।