जबलपुर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना एक बार फिर समय-सीमा से पीछे खिसकती नजर आ रही है। करीब 114 किलोमीटर लंबी और लगभग 4,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन यह परियोजना देश की दूसरी सबसे लंबी रिंग रोड मानी जाती है।