राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इसमें अब तक 08 लोगों के खिलाफ FIR हो चुकी है, SIT का गठन हो चुका है और मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके सिवा केतन अग्रवाल मर्डर केस से लेकर यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को लेकर भी अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती हैं. इस बीच इन खबरों और इन जैसी अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ झूठी खबरें और भ्रामक दावें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको इस हफ्ते वायरल हुए ऐसे ही भ्रामक दावों और खबरों का सच बताएंगे. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बीजेपी नेता मनोज तिवारी का यह बयान फर्जी हैराम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों में जांच के लिए SIT का गठन किया गया है जिसके बाद अब तक आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. इसके साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय और अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है.इस बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी के बयान का बताकर एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, " राममंदिर हमने बनवाया है, हम लूटे, चोरी करे या बेच दे, विपक्ष को क्या लेना देना। जनता का पैसा हम खाये है, विपक्ष क्या उखाड लेगा मेरा."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंनहीं, यह दावा सही नहीं है.यह ग्राफिक फर्जी है, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.सलमान खान से मिलते अखिलेश यादव की पुरानी फोटो हाल की बताकर वायरलसोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव की अभिनेता सलमान खान के साथ एक फोटो वायरल है. फोटो में SP नेता और महाराष्ट्र की मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आसिम आज़मी भी देखे जा सकते हैं. कई यूजर्स ने फोटो को जून के महीने में हाल का बताकर शेयर किया.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंवायरल फोटो असली है, लेकिन ये हाल की नहीं मार्च 2026 की है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.बांग्लादेश में हिंदू शख्स को डुबोकर मारने का नहीं है यह वीडियोसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक भीड़ एक युवक को पीटते-पीटते नाले में गिरा देती हैं. इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "बांग्लादेश में हिंदूओं को पत्थर मारकर मौत की सजा दी जा रही है वो भी पानी में डुबो कर."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंनहीं, यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो बांग्लादेश का है लेकिन इसमें किसी हिंदू युवक के साथ मारपीट नहीं की गई है और ना ही वीडियो में नजर आ रहे शख्स की मौत हुई है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.विदेशी छात्रों को US सरकार देगी ग्रीन कार्ड? ट्रंप के वायरल वीडियो का सचसोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि छात्र अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में रह सकेंगे.दावे के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिसके तहत छात्र अमेरिका में शिक्षा पूरी करने के बाद ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.वीडियो में क्या है? : वीडियो में ट्रंप कहते दिख रहे हैं, “हम जानते हैं, उनके पास कुछ बेहतरीन छात्र हैं. मैं भी इस बात के पक्ष में हूं कि उन्हें यहां रहने दिया जाए.”पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंनहीं. यह वीडियो पुराना है और इसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल मिलने के भ्रामक दावे का सचसोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश भर में सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन देगी.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंये दावा गलत है, केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है.पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.यूक्रेन पर 900 मिसाइलों के हमले का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सचसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इमारत के ऊपर भीषण आग और धुआं उठता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूक्रेन का है, जहां रूस ने 900 मिसाइलों से हमला किया है.असल घटनाओं की बात करें तो लगातार रूस-यूक्रेन की तरफ से एक दूसरे पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. पड़ताल में ये पता लगाएंगे कि 900 मिसाइलों के हमले का दावा कितना सच है और वायरल वीडियो का इस युद्ध से कोई संबंध है या नहीं.पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंवायरल वीडियो रूस - यूक्रेन युद्ध से जुड़ा नहीं है. वीडियो ईरान के तेहरान पर मार्च 2026 को हुए रूस - अमेरिका के संयुक्त हमले का है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.केतन अग्रवाल मर्डर केस से सम्बंधित नहीं है लोहागढ़ किले का यह वीडियोसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद लोग महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले की ओर भाग रहे हैं.पुणे के एक रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को किले से नीचे धकेलने के आरोप में सिया गोयल और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का नाम आने के बाद, लोहागढ़ किले के 'विंचू कडा' हिस्से को अब 'सिया पॉइंट' कहा जाने लगा है.इस दावे का अर्काइव यहां देखा जा सकता है.यह वीडियो पुराना है और इसमें मॉनसून के मौसम में लोहगढ़ किले पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)RECAP: PM Modi, युसूफ पठान, भरत तिवारी को लेकर वायरल भ्रामक दावों का सच