रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं की जान खतरे में है। पिछले 48 घंटों में विश्वविद्यालय के तीन छात्रावासों शिवम, सत्यम और मंदाकिनी में छज्जे और छत का प्लास्टर गिर गया।