कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की जान लेने वाले मुख्य आरोपित तुषार ढांडा को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी के बाद हुए झगड़े के दौरान तुषार ने बोलेरो कैंपर से उज्ज्वल कुमार सिंह को कुचल दिया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।