Apple iPhone Exchange: आईफोन को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है. आईफोन को लोग इसके बेहतरीन सिक्योरिटी और सेफ्टी फीचर्स के लिए पसंद करते हैं. लेकिन कई बार लोग आईफोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं या फिर अपग्रेड करना चाहते हैं तो लोगों को उनके मनमुताबिक पैसे नहीं मिल पाते हैं. इसी को देखते हुए अब एप्पल ने लोगों को नया ऑफर पेश किया है जिसकी मदद से लोग अपने पुराने फोन को कंपनी से ही एक्सचेंज करके नया आईफोन खरीद सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो एप्पल ही आपसे आपका पुराना आईफोन लेकर आपको नया आईफोन दे देगा. आइए जानते हैं कि कैसे आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं.क्या है Apple Trade-In प्रोग्रामजानकारी के अनुसार, Apple का Trade-In प्रोग्राम लंबे समय से उन यूजर्स की पहली पसंद रहा है जो समय-समय पर अपने डिवाइस अपग्रेड करते रहते हैं. इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपने पुराने Apple डिवाइस को एक्सचेंज करके नए प्रोडक्ट की कीमत कम कर सकते हैं. इस प्रोग्राम से लोगों को काफी फायदा होता है और उन्हें अपना आईफोन एक्सचेंज या बेचने के लिए किसी थर्ड पार्टी या फिर मार्केट में भटकना नहीं पड़ता है. इस प्रोग्राम की एक और खास बात ये है कि इसके तहत आप अपने पुराने से पुराना आईफोन भी एक्सचेंज कर सकते हैं.कैसे होगा यूजर्स को फायदामीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस Apple ने Trade-In वैल्यू में कोई खास बदलाव नहीं किया है. हालांकि, इस बार कई डिवाइसों पर अच्छी बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली है. iPhone मॉडल्स पर 10 से 25 डॉलर तक, iPad पर 15 से 20 डॉलर तक, MacBook सीरीज पर 5 से 35 डॉलर तक और Apple Watch पर 10 डॉलर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है.किन ग्राहकों को मिलेगी मैक्सिमम वैल्यूआपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple जो Trade-In वैल्यू दिखाता है, वह मैक्सिमम प्राइस होती है. अब आपको ये मैक्सिमम प्राइस तब ही मिलता है जब आपका पुराना मॉडल लेटेस्ट हो या फिर जल्दी में खरीदा है और मॉडल की स्टोरेज ज्यादा हो. आपके पुराने मॉडल की कंडिशन ही आपको सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू दिला सकती है.कैसे मिलेगा ज्यादा वैल्यूअगर आप भी एप्पल के इस प्रोग्राम के जरिए सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू लेना चाहते हैं तो आपका पुराना आईफोन या अन्य एप्पल प्रोडक्ट ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए. साथ ही उसकी कंडिशन भी नई जैसी होनी चाहिए और स्टोरेज भी ज्यादा होनी चाहिए. ऐसे मिलने पर एप्पल आपको मैक्सिमम एक्सचेंज वैल्यू ऑफर कर सकता है.इन डिवाइसेज की बढ़ गई वैल्यूनई अपडेट के बाद iPhone 16 की मैक्सिमम Trade-In वैल्यू 460 डॉलर, iPhone 16 Plus की 465 डॉलर, iPhone 16 Pro की 560 डॉलर और iPhone 16 Pro Max की 695 डॉलर हो गई है.वहीं, iPad की बात करें तो स्टैंडर्ड iPad के लिए अब 235 डॉलर, iPad Air के लिए 460 डॉलर, iPad Mini के लिए 265 डॉलर और iPad Pro के लिए 690 डॉलर तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.Mac लाइनअप में Mac Mini की कीमत बढ़कर 375 डॉलर और MacBook Air की 520 डॉलर तक पहुंच गई है. वहीं MacBook Pro के लिए 690 डॉलर तक और iMac के लिए 355 डॉलर तक की मैक्सिमम वैल्यू तय की गई है.यह भी पढ़ें:स्मार्टफोन के स्पीकर में इतने सारे छेद क्यों होते हैं, जानिए क्यों सभी से नहीं निकलती आवाज?